राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.आर.आई) ने मिजोरम और असम में दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान करीब 50 किलोग्राम मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन जब्त किया है। इसमें 30 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां और 20 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन शामिल हैं।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस मामले में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस), 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए गए तीनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि जब्त किए गए मादक पदार्थ म्यांमार से तस्करी कर लाए गए थे।