नवम्बर 17, 2026 8:45 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों का प्रारूप आज होगा प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप आज विशेष गहन पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रकाशित किया जाएगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर सभी जिला निर्वाचन अधिकारी जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इन प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी और विशेष गहन पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आम लोगों की सुविधा के लिए प्रारूप मतदाता सूचियां संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी एक लाख 73 हजार 730 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों- बी.एल.ओ. के पास भी प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि 17 से 20 नवंबर 2026 तक टेबल टॉप अभ्यास भी किया जाएगा। इसके तहत मतदाता सूचियों में त्रुटियों और विसंगतियों की पहचान कर निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।