मई 15, 2026 10:20 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की तीन दिवसीय चीन यात्रा समाप्त, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग में हुई वार्ता को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया। ट्रंप की तीन दिवसीय चीन यात्रा आज समाप्त हुई।
 
दोनों नेताओं ने कई दौर की वार्ता में द्विपक्षीय व्यापार, ईरान विवाद और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों पक्ष स्थिर आर्थिक संबंध बनाए रखने, सहयोग बढ़ाने और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
 
ट्रंप ने यात्रा को “बेहद सफल” बताया और कहा कि वे शी जिनपिंग की व्हाइट हाउस में मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, ताइवान, दुर्लभ धातुओं के निर्यात या सेमीकंडक्टर व्यापार जैसे विवादास्पद मुद्दों पर कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ।