अगस्त 10, 2026 9:39 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के डोडा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली आयोजित

जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान-2026 और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डोडा जिला प्रशासन ने तिरंगा रैली का आयोजन किया।
 
आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि तिरंगा रैली को उपायुक्त कृष्ण लाल ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज से झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
रैली में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों, पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नागरिकों ने भाग लिया। 
 
विद्यार्थी राष्ट्र ध्वज, देशभक्ति से जुड़े बैनर, पोस्टर और तख्तियों के माध्‍यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भाव का संदेश दे रहे थे। 
 
रैली का मुख्य आकर्षण 16 सौ मीटर लंबा विशाल तिरंगा था, जिसे बड़ी संख्या में उत्साही विद्यार्थियों ने पकड़ रखा था।