दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) आज से 22 नवंबर तक यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय से पहले शुरू करेगा। इसका उद्देश्य छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वाले और शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है।
डीएमआरसी के अनुसार, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर ब्लू और पिंक लाइन तथा नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन की सेवाएं सुबह पांच बजकर 15 मिनट से उपलब्ध होंगी। राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को अन्य मेट्रो लाइनों से निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सके।