नवम्बर 24, 2026 6:49 पूर्वाह्न

printer

दूरसंचार विभाग आज नई दिल्ली में दूरसंचार स्टार्टअप और MSME सम्मेलन-2026 का करेगा आयोजन

दूरसंचार विभाग आज नई दिल्ली में टेलीकॉम स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम सम्मेलन-2026 का आयोजन करेगा। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।

संचार मंत्रालय ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य दूरसंचार क्षेत्र के स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई, उद्योग जगत के प्रमुख लोगों और अन्य संबंधित पक्षों को एक मंच पर लाना है। इसमें स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, घरेलू नवाचारकर्ताओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा होगी और देश में विकसित दूरसंचार समाधानों को बड़े स्तर पर अपनाने तथा उनका व्यावसायिक उपयोग बढ़ाने के अवसरों पर विचार किया जाएगा।

मंत्रालय ने बताया कि इस आयोजन में स्टार्टअप और एमएसएमई को विशेष प्रदर्शनी स्टॉल्स के माध्यम से अपने नए उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।

सम्मेलन में दूरसंचार विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतिगत पहलों को भी सामने रखा जाएगा। इनका उद्देश्य दूरसंचार क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना, स्वदेशी अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करना तथा स्टार्टअप और एमएसएमई के विकास में सहयोग देना है।