अक्टूबर 30, 2026 9:37 अपराह्न

printer

डाक विभाग ने स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित विशेष स्मारिका शीट जारी की

डाक विभाग ने नई दिल्ली में स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकटों वाली एक विशेष स्मारिका शीट जारी की। डाक सेवा महानिदेशक मनीषा सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया। यह पहल जन जागरूकता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राथमिकताओं का समर्थन करने में डाक टिकट संग्रह की भूमिका को दर्शाती है।

डाक सेवा महानिदेशक ने कहा कि स्मारक डाक टिकट देश की प्राथमिकताओं को प्रदर्शित करने और भौगोलिक सीमाओं से परे जागरूकता पैदा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्वास्थ्य सचिव ने महिलाओं के स्वास्थ्य का संदेश डाक टिकट संग्रह के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए डाक विभाग की सराहना की।