दिल्ली विश्वविद्यालय (डी.यू.) कल 103वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। डी.यू. के कुलपति योगेश सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर 85 हजार 231 स्नातक, 7 हजार 235 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और 400 से अधिक शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, 163 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, एक विद्यार्थी को रजत पदक और 34 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
News On AIR | नवम्बर 19, 2026 6:23 अपराह्न
103वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा दिल्ली विश्वविद्यालय