दिल्ली यातायात पुलिस ने शूटिंग रेंज रोड पर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य के कारण यातायात परामर्श जारी किया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर फिलहाल एक ही लेन में वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसके कारण, सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फरीदाबाद से एमबी रोड की ओर तथा दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक एमबी रोड से फरीदाबाद की ओर यातायात की अनुमति होगी। इन निर्धारित समय के दौरान विपरीत दिशा में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क पर कारपेटिंग का काम लगभग दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है। पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और मौके पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
News On AIR | नवम्बर 20, 2026 5:55 अपराह्न
शूटिंग रेंज रोड पर निर्माण कार्य के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया यातायात परामर्श