सितम्बर 8, 2026 11:33 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी किया परामर्श

दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के सिलसिले में आज छात्र संवाद कार्यक्रम और चुनाव प्रचार को देखते हुए यातायात परामर्श जारी किया है। शाम 4 बजे तक नॉर्थ कैंपस के आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रह सकता है। इनमें मॉल रोड, सुधीर बोस मार्ग, छात्र मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, जीटीबी मार्ग, सत्यवती मार्ग और प्रोफेसर एन.डी. कपूर मार्ग शामिल हैं। स्थिति को देखते हुए एमसीडी चौक, सेंट स्टीफंस कॉलेज, क्रांति चौक, थाना रूप नगर के पास गोल चक्‍कर, मौरिस नगर और पटेल चेस्ट पर यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है या वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजा जा सकता है।
 
दिल्‍ली यातायात पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचने, मेट्रो का इस्तेमाल करने, सड़क के किनारे वाहन पार्क न करने और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है।