सितम्बर 12, 2026 6:41 पूर्वाह्न

printer

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, कल सभी मेट्रो कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी सेवा

नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण, आज सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात में परिवर्तन और नियंत्रित आवागमन लागू किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा के लिए निकलने से पहले अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन विशेषकर मेट्रो रेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से परिवर्तित मार्गों और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। आपातकालीन और आवश्यक सेवा वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो ने कल सुबह 6 बजे से सभी लाइनों पर अपनी सेवाएँ शुरू करेगा। दिल्‍ली मेट्रो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस कदम से परीक्षा देने वाले छात्रों और आम जनता की आवाजाही आसान और समय पर हो सकेगी। छात्रों और यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना तय समय के अनुसार बनाएँ।