विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत आज राजधानी के विभिन्न स्थानों पर सभी मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। ये शिविर जंगपुरा, नई दिल्ली, रोहतास नगर, आदर्श नगर, नजफगढ़, मादीपुर, बदरपुर, बादली, शाहदरा, संगम विहार, चांदनी चौक, ग्रेटर कैलाश, अंबेडकर नगर, कस्तूरबा नगर, कालकाजी, घोंडा और कोंडली में लगाए गए। अगला विशेष शिविर कैंप 11 अक्टूबर को लगाया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम बदला है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।