अगस्त 3, 2026 8:21 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में SIR के तहत 88 लाख से अधिक मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल तक 88 लाख 6 हजार से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लगभग एक करोड़ 45 लाख प्रपत्र वितरित किए गए हैं। दिल्ली में घर-घर जाकर मतदाता इनका वितरण जारी है। इस प्रक्रिया के तहत 13 हजार से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी इस महीने 8 तारीख तक घर-घर जाकर सत्यापन और मतदाता सूची संशोधन के लिए मतदाताओं को पूर्व-मुद्रित गणना प्रपत्रों की दो प्रतियां वितरित कर रहे हैं। इस महीने की 17 तारीख से 16 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। गणना प्रपत्र www.voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं।