अक्टूबर 11, 2026 7:01 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने कहा- अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की सूचना दी और हर संभव सहायता की पेशकश की

दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि सीजेपी के संस्‍थापक अभिजीत दिपके की दादी के निधन की जानकारी मिलने पर, अधिकारी उन्हें यह खबर देने और हर संभव सहायता की पेशकश करने के लिए उनसे मिले। डीसीपी नेहा यादव ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने दिपके से कई बार पूछा कि क्या वह अपने माता-पिता से बात करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सीजेपी का पिछला व्यवहार दिखाता है कि वह किए गए वादों और निर्देशों का पालन नहीं करते।

डीसीपी यादव ने ज़ोर देकर कहा कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरने की इजाज़त इसलिए नहीं दी गई क्योंकि तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने अतीत में कानूनों और दिशानिर्देशों का पालन न करने और मौजूदा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला दिया।