सितम्बर 20, 2026 8:10 पूर्वाह्न

printer

द्वारका में अवैध और वीजा अवधि से अधिक रह रहे विदेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान

दिल्ली पुलिस ने द्वारका जिले में अवैध रूप से और वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान करना, उनके दस्तावेज का सत्यापन करना, आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाना और नियमानुसार कार्रवाई करना है।

अभियान के लिए गठित 25 टीम ने 43 ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 40 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन किया गया जिनमें 30 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। इनमें नाइजीरिया के 31, युगांडा के 4, तंजानिया के 3 और आइवरी कोस्ट के 2 नागरिक शामिल हैं। 10 विदेशी नागरिकों के निर्वासन की कार्रवाई शुरू की गई है।