दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को पंजाब और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए सेवानिवृत्त सेना कर्नल से 15 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका इस्तेमाल कंबोडिया और यूएई-दुबई से संचालित ठगी नेटवर्क करता था।
पुलिस ने जानकारी दी कि संबंधित बैंक खाता राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की 17 शिकायतों से जुड़ा मिला, जिनमें करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद हुए। मामले में आगे की जांच जारी है।