अक्टूबर 10, 2026 6:39 अपराह्न

printer

अवैध शराब तस्करी मामले में दिल्ली पुलिस नें दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित अवैध शराब की 490 क्वार्टर बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी पहले भी इसी तरह के दो मामलों में शामिल रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।