सितम्बर 10, 2026 6:20 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली नगर निगम ने खतरनाक इमारतों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की तेज

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण और दिल्ली मास्टर प्लान तथा भवन उप-नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यह अभियान निगम के सभी 12 जोन में चलाया जा रहा है।

एमसीडी ने कल 34 ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा, 17 संपत्तियां सील की गईं, 22 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और चार ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए। मंगलवार को भी एमसीडी ने कार्रवाई करते हुए 17 संपत्तियों को ध्वस्त किया और पांच अन्य संपत्तियों को सील किया था।

राष्ट्रीय राजधानी में पीजी भवनों के व्यापक सर्वेक्षण के दौरान अब तक करीब एक हजार दो सौ 43 ऐसे भवनों की पहचान की गई है, जहां पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं। इनमें करीब 24 हजार लोग रह रहे हैं। दिल्ली में यह सर्वेक्षण जारी है और इसे आज पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।