दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दिल्ली में ग्रैप के दूसरे चरण के लागू होने के बाद कल से सप्ताह के कार्यदिवसों में 20 अतिरिक्त मेट्रो फेरे चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर अतिरिक्त फेरों की कुल संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी।
डीएमआरसी ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना और शहर में वायु प्रदूषण कम करने में मदद करना है।