दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 121वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। श्री संधू ने कहा कि दिल्ली बड़े उद्योगों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों -एम.एस.एम.ई. तथा स्टार्टअप को जोड़कर निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र बन सकती है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, नवाचार और मूल्य सृजन वैश्विक प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कारोबार करना आसान हुआ है, लेकिन अब उद्योगों के विस्तार, नवाचार और नए उद्यमों के निर्माण को भी गति देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने एक ऐसी दिल्ली के निर्माण पर बल दिया, जहां कारोबार के लिए प्रक्रियाएं आसान हों और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास को बढ़ावा मिले।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 6:49 अपराह्न
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 121वें वार्षिक सत्र को दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया संबोधित