सितम्बर 21, 2026 11:54 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली हाईकोर्ट में सात न्यायिक अधिकारियों ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

दिल्ली उच्च न्यायालय में आज सात न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भरत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को पद की शपथ दिलाई। ये सभी दिल्ली की जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ। केंद्र सरकार ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय कॉलेजियम की सिफारिश के बाद 19 सितंबर को इन सातों की नियुक्ति की घोषणा की थी। सभी को उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।