दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण सहायता शुरू करने को मंजूरी दी है। इसके तहत दिल्ली सरकार के खेल केंद्रों और स्टेडियमों में नियमित प्रशिक्षण लेने वाले पात्र खिलाड़ियों को हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-21 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को पोषण, स्थानीय यात्रा, खेल सामग्री और चिकित्सा जैसी जरूरतों का खर्च उठाने में मदद मिलेगी। खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल छोड़ने से रोकना है।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 6:31 पूर्वाह्न
दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रशिक्षण सहायता को मंजूरी दी