अक्टूबर 10, 2026 6:29 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महालया पक्ष के अवसर परशहरवासियों को दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महालया पक्ष के अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महालया देवी पक्ष के शुभारंभ और मां दुर्गा के आगमन का प्रतीक है, जो शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का संगम है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।