दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए आज साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि घायलों के चिकित्सा खर्च की व्यवस्था की जाएगी। मृतकों के शवों को उनके पैतृक स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
News On AIR | जून 4, 2026 1:42 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अग्निकांड में घायल लोगों से मिलने के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा किया