छठ के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुनक नहर पर आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अभियान में अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन और बिस्मिल शामिल हुए। इसके अलावा, बच्चों, युवाओं और दिल्लीवासियों ने भी श्रमदान किया। इसके अंतर्गत राजधानी के एक हजार चार सौ छठ घाटों की भी सफाई की गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। अभियान का उद्देश्य उत्सव के बाद घाटों की स्वच्छता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना रहा।
इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ मुनक नहर को साफ करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे दिल्ली और यमुना को साफ तथा हरा-भरा बनाना है।