मई 18, 2026 10:18 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल द्वारका विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, सीवर ओवरफ्लो और बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्‍याओं से निजात मिलेगी।

इन परियोजनाओं में विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और निर्माण, चौपालों का नवीनीकरण तथा आधुनिकीकरण, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना और पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा हरित विकास शामिल हैं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला