सितम्बर 9, 2026 1:50 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने दिल्ली में पीजी आवासों का निरीक्षण करने और वहां अनधिकृत निर्माण की जांच के साथ-साथ इमारतों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।