जून 20, 2026 7:59 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने प. बंगाल के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दीं

दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने आज पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि महान मनीषियों, क्रांतिकारियों और साहित्यकारों की यह भूमि भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरव स्तंभ है। उन्‍होंने कहा कि बंगाल की नई ऊर्जा राज्य के चहुंमुखी विकास और स्वर्णिम भविष्य की प्रतीक बन रही है।

एक अन्‍य सोशल मीडिया पोस्‍ट में विधानसभा अध्‍यक्ष ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि बंगाल निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।