अगस्त 21, 2026 10:31 अपराह्न

printer

दिल्ली: एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 4,400 एमटीएस कर्मचारियों को मिला समान वेतन का लाभ

दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 4,400 एमटीएस कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ मिलने पर आज उन्‍होंने निगम मुख्यालय पहुंचकर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ मिलने पर श्री वाही ने कहा कि सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है और समान वेतन का निर्णय इसी संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें उनके कार्य, दायित्व और जिम्मेदारियों के अनुरूप उचित तथा समान वेतन उपलब्ध कराना है। 
 
वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महापौर के अथक प्रयासों से लंबे समय से लंबित उनकी समान वेतन की मांग को पूरी हुई है। कर्मचारियों ने कहा कि समान वेतन मिलने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उनके परिवारों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और उनका मनोबल बढ़ेगा।