अगस्त 22, 2026 8:56 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल कोलकाता में जीआरएसई और यंत्र इंडिया की पांच सुविधाओं के भूमि पूजन में शामिल होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स-जी.आर.एस.ई और यंत्र इंडिया लिमिटेड की पांच सुविधाओं के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

भूमि पूजन के बाद जी.आर.एस.ई भवन में एम.एस.एम.ई के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री दिन में बाद में युवा भारती क्रीड़ांगन में ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट के बीच डूरंड कप का फाइनल मुकाबला भी देखेंगे।