रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग- डीएड के 279वें वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री रक्षा लेखा विभाग की विभिन्न सूचना प्रौद्योगिकी पहलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें भारतीय सेना की वित्तीय सूचना प्रणाली के विभाग के सक्षम प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण, रक्षा मंत्रालय के लिए संशोधित राष्ट्रीय संकलन प्रणाली और रक्षा मंत्रालय में राजकोषीय एकल खाता भुगतान शुरू करने के लिए भुगतान प्रक्रिया और एकीकृत प्रणाली प्रबंधन प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
श्री सिंह रक्षा व्यय 2026 पर व्यापक सांख्यिकीय पुस्तिका, विभाग की आंतरिक हिंदी पत्रिका और वर्ष 2025-2026 के लिए बाजार की रिपोर्ट सहित कई प्रकाशनों का विमोचन भी करेंगे।