खनन मंत्रालय आज अपतटीय खनिज भंडारों की नीलामी शुरू करेगा। मंत्रालय ने कहा कि यह भारत की खनिज क्षमता को उजागर करने और देश की दीर्घकालिक खनिज संसाधन सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नीलामी में अंडमान सागर क्षेत्र के दो अपतटीय खनिज भंडार शामिल हैं, जिन्हें समग्र लाइसेंस प्रदान करने के लिए पेश किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि इससे व्यवस्थित अन्वेषण को प्रोत्साहन मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा और अपतटीय खनिज अन्वेषण तथा विकास के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि तकनीकी उन्नति, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं के संदर्भ में अपतटीय खनिज संसाधन महत्वपूर्ण हैं।