प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम यूपीएससी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।
श्री मोदी यूपीएससी के शताब्दी समारोह का स्मारक सिक्का, स्मारक डाक टिकट और ‘100 लैंडमार्क जजमेंट्स-शेपिंग द पॉलिसीज़ ऑफ़ यूपीएससी एंड पब्लिक सर्विस कमीशंस इन इंडिया’ नाम की एक पुस्तक भी जारी करेंगे।