भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत सात विकेट पर 405 रन बनाये। एकदिवसीय क्रिकेट में यह वेस्टइंडीज का सर्वाधिक स्कोर है।
भारत ने कप्तान शुभमन गिल की नाबाद 223 रन और रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत 44वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।