रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के मंत्री ली जोंग-चुल से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और संयुक्त निर्यात के अवसर पैदा करने के लिए आपसी प्रयासों का लाभ उठाने पर सहमत हुए।
उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के नवाचार इकोसिस्टम को आपस में जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी काइंड-एक्स पहल की क्षमता को पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए एक रोडमैप पर भी चर्चा की गई।