रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाद्य और कृषि संगठन के ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि यह सम्मान खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास को गति देने में श्री मोदी के शानदार नेतृत्व को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने और कृषि बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने से लेकर यह सुनिश्चित करने तक कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे गरीब लोगों तक पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के कृषि क्षेत्र में आए बदलावों को दुनिया भर में पहचान मिली है।
रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को ‘रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट’ के ‘ग्रैंड क्रॉस’ और स्वीडन के ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ़ द पोलर स्टार’ से सम्मानित किए जाने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सम्मान श्री मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रति बढ़ते सम्मान और वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं।