जून 20, 2026 9:32 अपराह्न

printer

दीपस्तंभ फाउंडेशन मनोबल ने किया ‘यशोत्सव 2026’ कार्यक्रम का आयोजन, मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने की सराहना

दिल्‍ली में आज दीपस्तंभ फाउंडेशन मनोबल द्वारा ‘यशोत्सव 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग, अनाथ, ट्रांसजेंडर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले उन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, राज्य सेवा, खेल, शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि यशोत्सव केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। उन्‍होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया है कि सही अवसर, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना असंभव नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने दीपस्तंभ फाउंडेशन द्वारा सुलभ और सर्वसमावेशी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था वंचित वर्गों के युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, दिशा और नया जीवन देने का कार्य कर रही है।