पुद्दुचेरी में आज डी ज्यूरे ट्रांसफर डे मनाया जा रहा है। यह दिन पुद्दुचेरी के भारत में विलय के स्मरण में मनाया जाता है।
इस अवसर पर पुद्दुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवायम ने कीझूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां 1954 में भारत में विलय को लेकर ऐतिहासिक जनमत-संग्रह हुआ था।
इस जनमत संग्रह में 170 प्रतिनिधियों ने भारत में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया, जबकि आठ ने इसके खिलाफ वोट दिया।
पुद्दुचेरी के भारत में विलय को 16 अगस्त 1962 को कानूनी मान्यता मिली थी।