नवम्बर 20, 2026 3:21 अपराह्न

printer

ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया चक्रवाती तूफान ‘अकवान’

ओडिशा में चक्रवात अकवान गोपालपुर के निकट आज सुबह राज्‍य के दक्षिणी तट को पार कर गया है। इस कारण तेज वर्षा और 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात सुबह लगभग साढे़ आठ बजे तट से टकराया। यह भीषण चक्रवात से कमजोर होकर चक्रवात में तब्दील हो गया है।

चक्रवात अब राज्‍य के दक्षिणी तटीय हिस्‍से और उसके पास आंध्र प्रदेश के उत्‍तरी तटीय हिस्‍से पर केंद्रित है। ओडिशा सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने, बचाव टीमें तैनात करने और शिविरों के प्रबंधन के साथ आपदा राहत कार्रवाई तेज कर दी हैं। एनडीआरएफ और राज्‍य आपदा कार्रवाई बल तथा अग्निशमन कर्मियों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा में कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा और बाढ़ की आशंका व्‍यक्‍त की है।