नवम्बर 21, 2026 9:39 पूर्वाह्न

printer

कमजोर होकर ओडिशा के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हुआ चक्रवात अकवान

चक्रवात अकवान कमजोर होकर ओडिशा के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे तेज हवाओं से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भद्रक और बालासोर जिलों में मौसम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। चक्रवात को देखते हुए एहतियात के तौर पर दोनों जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने कल से पूरे ओडिशा में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। अगले छह से सात दिनों तक रात के तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।