अगस्त 25, 2026 8:59 अपराह्न | Kaho Kalidas'

printer

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहो कालिदास’ पुस्तक का विमोचन किया

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में ‘कहो कालिदास’ पुस्तक का विमोचन किया। श्री शेखावत ने कहा कि महान कवि कालिदास के जीवन के बारे में प्रामाणिक जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है और उनके व्यक्तित्व को लेकर अलग-अलग मत हैं। उन्होंने लेखक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक के माध्यम से कालिदास के व्यक्तित्व को समझने और उनके साहित्यिक जीवन को नए रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। श्री शेखावत ने कहा कि लेखक ने कालिदास के व्यक्तित्व, चरित्र और उनकी विशिष्ट खूबियों को प्रभावी और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है। ‘कहो कालिदास’ पुस्तक युगल जोशी ने लिखी है।