चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को मेजबान न्यूजीलैंड से 87 रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारत को 260 रन का लक्ष्य दिया था। जबाव में, भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।
हालांकि, भारत पांच मैचों की श्रृंखला में अब भी 3-1 की बढ़त पर है। श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा।