उत्तर ओडिशा में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांवों, सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। बैतरणी, बुधबलंगा और जालका नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, क्योंझर और उत्तर ओडिशा के अन्य जिलों में बाढ़ का असर पड़ा है।
केंद्रीय जल आयोग ने कई जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और संबलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस महीने की 19 तारीख के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके 20 तारीख के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने में बदलने की संभावना है। इससे ओडिशा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।