मई 18, 2026 11:08 पूर्वाह्न

printer

कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

केरलम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीशन के नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार ने आज तिरुवनंतपुरम में शपथ ली। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। नई सरकार में शामिल वरिष्ठ नेताओं में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और के.पी.सी.सी. के पूर्व अध्यक्ष रमेश चेन्निथला,  के.पी.सी.सी. के वर्तमान अध्यक्ष सन्नी जोसेफ, के.पी.सी.सी. के पूर्व अध्यक्ष के. मुरलीधरन और आईयूएमएल नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी शामिल हैं। तिरुवनंतपुरम में 21 सदस्यीय सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला