अक्टूबर 29, 2026 7:55 पूर्वाह्न

printer

कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी ने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा एम.एल.सी. अभिजीत वंजारी ने नागपुर संभाग की स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुधाकर कोहाले को तीन हज़ार दो सौ 71 मतों से हराया। अभिजीत को 67,231 वोट मिले वहीं, सुधाकर कोहाले को 63,960 मत प्राप्त हुए।