जून 5, 2026 1:15 अपराह्न

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून के गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में दिन में मूसलाधार बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम, अंडमान -निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में आज गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला