अक्टूबर 2, 2026 10:16 अपराह्न

printer

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने NCR क्षेत्र में की गई प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 8 सितंबर से 24 सितंबर की अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में की गई प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की। पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि के दौरान कुल 197 निरीक्षण किए गए। इनमें निर्माण और विध्वंस स्थलों पर 10 निरीक्षण, औद्योगिक क्षेत्र में 111 निरीक्षण और डीजल जनरेटर सेट से संबंधित 76 निरीक्षण शामिल हैं। इन निरीक्षणों के आधार पर 85 मामलों में उल्लंघन का पता चला।

आयोग ने निर्धारित मानदंडों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रवर्तन को अनुपालन के समय पर सत्यापन और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को ढंग से कम करने के लिए त्वरित प्रवर्तन कार्रवाई, सख्त अनुपालन निगरानी और निरंतर निरीक्षण पर भी बल दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला