सितम्बर 30, 2026 9:14 अपराह्न

printer

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों के सख्त और समयबद्ध कार्यान्वयन का आह्वान किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों के सख्त, समन्वित और समयबद्ध कार्यान्वयन का आह्वान किया है। कल नई दिल्ली में एक बैठक में, आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को लक्षित रूप से कम करने के लिए संबंधित एनसीआर राज्य सरकारों और कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा की जा रही तैयारियों, कार्यान्वयन और अनुपालन उपायों की स्थिति की समीक्षा की।

आयोग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तैयारियों और इस वर्ष पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण के लिए संबंधित कार्य योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान फसल विविधीकरण, सीधी बुवाई वाली धान की खेती को बढ़ावा देने, फसल अवशेषों के उपयोग और किसानों को जागरूक करने और संचार गतिविधियों जैसे उपायों पर भी चर्चा हुईं। वाहन प्रदूषण कम करने के उपायों की भी व्यापक समीक्षा की गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला