वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कनाडा के टोरंटो में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में, कहा कि इस बातचीत के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए आर्थिक बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के माध्यम से व्यापार, निवेश, नवाचार और लोगों के बीच आपसी सहयोग के क्षेत्रों में उभर रहे अपार अवसरों पर भी ज़ोर दिया।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय समुदाय इन दोनों देशों के बीच एक जीवित सेतु का काम करता आ रहा है। वे व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, नवाचार और सामुदायिक नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, और साथ ही पूरी दुनिया में भारत के मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।