अक्टूबर 4, 2026 9:26 पूर्वाह्न

printer

कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की हैदराबाद में जिला दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता

कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि केवल नारों से ग्रेटर हैदराबाद का विकास संभव नहीं है, इसके लिए अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और लोगों की जरूरतों के आधार पर तकनीकी नवाचार जरूरी हैं। हैदराबाद में जिला दिशा समिति की बैठक के बाद श्री रेड्डी ने कहा कि शहर को एक इकाई मानकर विकास की योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अंतर्गत जिलों के अधिकारियों और नगर आयुक्तों को साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने सड़क, पेयजल, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही, सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने तथा केंद्रीय योजनाओं के लिए बेहतर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा। बैठक में मेट्रो, मूसी नदी सौंदर्यीकरण, फतेहनगर रेलवे पुल, रानीगंज सड़क, आवास और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।